सहरसा, जून 11 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सितुआहा पंचायत अंतर्गत महादेवमठ बहियार में गुरुवार सुबह ट्रांसफार्मर के नीचे लटक रहे नंगे बिजली तार के करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई, उसे बचाने के प्रयास में पशुपालक ऋषिदेव यादव घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऋषिदेव यादव बहियार में मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी भैंस ट्रांसफार्मर के नीचे फैले करंट की चपेट में आ गई। भैंस को उठाने और बचाने के प्रयास में ऋषिदेव यादव जोरदार करंट के झटके से बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर बताई गई। यह भी पढ़ें- मानिकपुर में करंट की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश घटना में पशुपालक को करीब 80 हजार रुपये की क्षति हु...