गोरखपुर, सितम्बर 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत कनेक्शन देने में आनाकानी या अनावश्यक विलंब अब जिम्मेदार अधिकारियों पर भारी पड़ सकता है। शिकायत पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के साथ उसकी विजिलेंस जांच भी कराई जाएगी। उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान झटपट और निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत कनेक्शन देने में आनाकानी या अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ ही विजिलेंस जांच कराने के निर्देश दिए हैं। आवेदनवार स्थिति की लगातार निगरानी करने के साथ यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। यदि किसी आवेदन में तकनीकी या अन्य कारणों से अड़चन है तो संबंधित अधिका...