बदायूं, मार्च 28 -- बिजली निगम के अफसरों की अनदेखी या लापरवाही के चलते आमजन को खतरा पैदा कर दिया है। एक ही पोल पर दो ट्रांसफार्मर रख दिये गये हैं। जिससे कभी भी घटनाएं हो सकती हैं राहगीरों के लिए हादसा से कम नहीं हैं। इस समस्या पर ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं और अधिकारी अनसुनी कर रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र के गांव आमगांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बिजली घर नवादा न्यू के कृषि फीडर का है। जहां आमगांव के जंगल में किसान के एक नलकूप पर एक ही जोड़ा पोल पर दो ट्रांसफार्मर 25 केवी के एक ही जगह पर आमने-सामने रख दिए हैं। किसकी अनुमति से एक ही जोड़ा पोल पर दो ट्रांसफार्मर रखने को विभाग के किसी अधिकारी ने अनुमति नहीं दी है फिर रख दिये गये हैं। जो ट्रांसफार्मरों को देखते ही जोड़ा पोल के पास से रास्ता है। इस रास्ते पर निकलने वा...