फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- शिकोहाबाद के गांव चितावली में एक हेयर ड्रेसर की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा सामान, बैटरी, इन्वर्टर जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे पीड़ित ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। कृष्ण गोपाल निवासी वासुदेवमई की चितावली में हेयर ड्रेसर की दुकान करता है। वह रात में दुकान बंद कर अपने घर चला गया। मध्य रात्रि के आसपास इन्वर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग धीरे धीरे पूरी दुकान में फैल गई। जिससे दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने दुकान स्वामी को घटना की सूचना दी। दुकान स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान, मशीन, बैटरी आदि जलकर खाक हो चुकी थीं। पीड़ित ने बताया कि दुकान में...