जौनपुर, अप्रैल 16 -- बदलापुर। सरोखनपुर गांव स्थित सीएचसी के सामने बुधवार की रात अज्ञात कारणों से बिजली के उपकरणों की दुकान में आग लग गई। ऊदपुर गेल्हवा गांव निवासी दुकानदार आशीष प्रजापति के मुताबिक अगलगी से करीब 2.5 लाख रुपये के उपकरण जल गए। आशीष ने बताया कि देर शाम बंद कर अपने घर चले गए। रात लगभग साढ़े दस बजे धुआं उठता देख बगल के दुकानदार ने फायर ब्रिगेड तथा आशीष को सूचना दी। आसपास के लोगों आग पर किसी तरह काबू किया। तबतक सामान जल चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...