बिजली के अभाव में डाकघर में कामधाम रहा ठप
मिर्जापुर, मई 15 -- मिर्जापुर,संवाददाता। बिजली के अभाव में नगर के मोर्चाघर स्थित प्रधानडाकघर का कामकाज गुरुवार को पूरी तरह से ठप रहा। जमा निकासी,फिक्स डिपाजिट आदि वित्तीय लेन-देन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की शाम को आए आंधी-तूफान के चलते पूरे नगर की तरह प्रधानडाकघर की भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। डाकघर का जनरेटर भी नहीं चल पाया। इंटरनेट न चलने से कंप्यूटर भी नहीं खुल पाए। जिससे वित्तीय कार्य नहीं पाया। शादी विवाह के लिए अपने खाते पैसा निकालने आए ग्राहकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में पूरी रात गुल रही बिजली यह भी पढ़ें- आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रात भर अंधेरे में डूबा रहा इलाका यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ गिरे, बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.