बरेली, फरवरी 8 -- शाही संवाददाता। शनिवार की सुबह करीब दस बजे जुन्हाई से शीशगढ़ की तरफ को जाने बाली 33 हजार केवीए की हाई टेंशन लाईन में जुन्हाई हाइडिल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर केबिल भयानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की अवाज किलोमीटरों तक सुनाई दी। जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ उसके आसपास काम कर रहे हेमपाल सिंह व सूरज पाल सिंह ने बताया ब्लास्ट के समय हुई चमक की रौशनी खेतों के आसपास करीब 20 से 25 मीटर तक फ़ैल गई। उन्होंने बताया हम लोग आगे को भाग रहे थे। बिजली की चमक भरी तरंगे अपने तरफ को खींच रही थी। किसानों ने बताया ब्लास्ट के समय बिजली पोल तूफान की तरह हिल रहे थे। ब्लास्ट के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफ़ी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। करीब चार घंटे बाद बिजली कर्मियों ने केबिल को बदल कर बिजली आपूर्ती शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...