नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली। गुरुवार को दिल्ली में बिजली की मांग 8231 मेगावाट तक पहुंच गई जो मई के इस महीने में सर्वाधिक है। मई माह में यह दूसरी बार है कि बिजली की मांग ने 8 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार किया है। बुधवार को बिजली की सर्वाधिक मांग 8039 मेगावाट रही थी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मई के महीने में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। एसएलडीसी से मिले आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में गुरुवार दोपहर 3.31 बजे बिजली की सर्वाधिक मांग 8231 मेगावाट तक पहुंची। किसी भी वर्ष के पहले 21 दिनों में यह सर्वाधिक मांग है। बीएसईएस द्वारा इस दौरान अपने क्षेत्रों में 3762 मेगावाट और 1838 मेगावाट के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति सु...