नई दिल्ली, मई 25 -- -बीते 6 दिनों में चौथी बार 8 हजार मेगावाट से ज्यादा रही बिजली की मांग नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में बढ़ती गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार रिकार्ड तोड़ रही है। सोमवार को बिजली की अधिकत्तम मांग 8,439 मेगावाट पहुंच गई जो इस सीजन में सर्वाधिक है। वर्ष 2025 में मई माह के दौरान एक बार भी बिजली की मांग ने 8 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार नहीं किया था। वहीं बीते 6 दिनों में चौथी बार बिजली की मांग 8 हजार मेगावाट से अधिक रही है। बिजली कंपनियों के अनुसार दिल्ली में बढ़ते पारे के बीच बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- बिजली की पीक डिमाण्ड रिकार्ड 31824 मेगावाट पार सोमवार को बिजली की सर्वाधिक मांग 8439 मेगावाट रही जो इस वर्ष गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा है। बिजली कंपनियों के अनुसार इससे पहले बीते 21 मई को बिजली ...