मुजफ्फरपुर, जून 17 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। खैरा पंचायत में बिजली की समस्या से परेशान उपभोक्ता बुधवार को सड़क पर उतरे। लो वोल्टेज, नए ट्रांसफार्मर लगाने तथा वर्षों से जर्जर तार के सहारे बिजली आपूर्ति के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद भूतनाथ मंदिर परिसर में परिवर्तनकारी जन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई माह से लो वोल्टेज के कारण भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दर्जन से अधिक उपभोक्ता पिछले पांच वर्षों से बांस-बल्ला और पेड़ के सहारे बिजली जलाने को विवश हैं। वरीय पदाधिकारियों से बातचीत के बाद भूतनाथ मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त 11 हजार का पोल हटवा दिया गया। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इस मौके पर अशोक तिवारी, चंदन...