दुमका, जून 8 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका प्रखंड अंतर्गत केराबानी पंचायत के पत्थरपानी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को सांसद नलिन सोरेन को बिजली समस्या को लेकर मांग पत्र सौंपा। पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि हमारे गांव में बिजली की सुविधा उपलब्ध है,लेकिन घरों से बिजली के खंभे लगभग 1 किलो मीटर दूर स्थित हैं। जिस कारण टोले,मोहल्ले में लगभग 8-10 घर होने के बावजूद आज तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। बिजली के खंभा और तार नहीं लग पाया है। प्रबंधक को बार-बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या को दूर करने का प्रयास नहीं किया गया। इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई बिजली बाधित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...