मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच अब उपभोक्ताओं को फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर खराबी और बिजली कटौती की शिकायतों के लिए बार-बार बिजली कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शुक्रवार से बिजली विभाग ने शिकायतों के तेज निपटारे और फील्ड कार्यों की सख्त निगरानी के लिए आरएमएस (रीसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर चालू कर दिया है। पहले से कार्यरत सीटरा सॉफ्टवेयर को आरएमएस में अपग्रेड कर उपभोक्ताओं के लिए और अधिक सुविधाजनक एवं त्वरित सेवा प्रदान करने की कोशिश बताई जा रही है। यह सिस्टम बिलिंग, कलेक्शन और उपभोक्ता प्रबंधन को आसान और पारदर्शी बनाने में मददगार होगा।कहा जा रहा है कि इस नई व्यवस्था के तहत जैसे ही किसी इलाके में बिजली बाधित होने, लाइन फॉल्ट, ट्रांसफॉर्मर जलने या अन्य तकनीकी खराबी की शिकायत दर्ज होगी, व...