शामली, मई 11 -- हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी मे राजकीय इंटर कालेज के सामने बिजली की एबीसी लाईन खम्बे से हटकर नीचे लटक गई है । लाईन नीचे होने के कारण बिजली के दूसरे खम्बे से भी कभी भी हटकर नीचे गिर सकती है। लाईन के नीचे से हर दो दो स्कूल के हजारों बच्चे गुजरते हैं। जिस से बच्चो की जान को खतरा बना हुआ है। गांव हसनपुर लुहारी बाईपास मार्ग से आदेश जनता माध्यमिक विद्यालय तक सात बिजली के खम्बों से होकर बिजली की एबीसी केबल लाईन जा रही है। जिस से आदेश जनता व राजकीय इंटर कालेज में बिजली सप्लाई होती है। इस ही मार्ग से हर रोज हजारो बच्चे स्कूल व कालेज पहुंचते हैं। वही राजकीय इंटर कॉलेज के सामने वाले बिजली के खम्बे से बिजली की एबीसी केबल हटकर नीचे लटक गई है। अब एबीसी केबल का सारा भार दूसरे खम्बे पर आ गया है। एक खम्बे पर एबीसी केबल का अधिक वजन होने से ...