रुडकी, जून 23 -- रुड़की। रामपुर के होटल राजमहल के सामने दो दिन पहले ट्रक में लगी आग के मामले में ऊर्जा निगम की जांच में नया तथ्य सामने आया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि ट्रक में आग बिजली की लाइन टूटने से नहीं लगी, बल्कि आग लगने के बाद ऊपर से गुजर रही लाइन क्षतिग्रस्त होकर टूटी थी। घटना के बाद ट्रक स्वामी और कुछ लोगों ने दावा किया था कि ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन टूटकर ट्रक पर गिरने से आग लगी। मामले की जांच करने पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि जहां ट्रक खड़ा था, वहां से कोई हाईटेंशन लाइन नहीं गुजर रही है। यह भी पढ़ें- 20 किलोवाट कनेक्शन पर 34 का लोड, लखनऊ अग्निकांड की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा मौके पर केवल एलटी (लो टेंशन) लाइन थी। जांच में पाया कि ट्रक में पहले आग लग...