बिजली की लाइन दुरुस्त करने पहुंचे लाइनमैन पर हमला
गंगापार, जून 3 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम बिहरिया में बिजली आपूर्ति बहाल करने गए विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। विभागीय कर्मचारियों ने थाना शंकरगढ़ में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।बता दें कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शंकरगढ़ के अंतर्गत बिहारिया गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने के लिए बुधवार को लाइनमैन मनीष कुशवाहा, बनवारी लाल एवं अन्य कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि मरम्मत कार्य के दौरान गांव के ही तेजपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय गंगाधर सिंह तथा प्रदीप ओझा पुत्र रामानंद ओझा वहां पहुंच गए और कार्य का विरोध करते हुए कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.