बिजली की लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। नहाने के बाद घर की छत पर कपड़े सुखाने गए युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना गजरौला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर पटपरा निवासी 36 वर्षीय कृष्ण चंद पुत्र गंगाराम शहर के एक निजी अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी से जाकर नहाने के बाद घर की दूसरी मंजिल की छत पर धुले हुए कपड़े सुखाने के लिए गया था। इसी दौरान उनका हाथ या शरीर का कोई हिस्सा छत के बिल्कुल करीब से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि कृष्ण चंद बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। छत से कृष्ण चंद नीचे नहीं आने पर परजिन जब छत पर पहुंचे तो वह बेहोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.