बुलंदशहर, जुलाई 26 -- बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध बनाने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता शनिवार को बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने प्रमुख कावंड़ मार्गों, उपकेंद्रों और मंदिर परिसरों के आसपास की बिजली व्यवस्था का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। एमडी ने अफसरों को सभी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एमडी रवीश गुप्ता ने उपकेंद्र डीएम रोड एवं नीमखेड़ा के अंतर्गत आने वाले कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली के पोलों पर पॉलीथीन लपेटने और सुरक्षा कवर, ट्रांसफार्मरों की उचित बैरीकेडिंग/फेंसिंग, ओवरहेड लाइनों के नीचे गार्डिंग की गुणवत्ता, जर्जर एवं ढीले तारों को तत्काल बदलने और लाइनों को मानक ऊंचाई पर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर मंदिर जाने वाले प्...