सहारनपुर, जून 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में बिजली की मांग ने जून माह का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 19 जून को बिजली की अधिकतम मांग 943 मेगावाट दर्ज की गई, जो इस महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। महज एक सप्ताह में मांग 764 मेगावाट से बढ़कर 943 मेगावाट पहुंच गई, जिससे विद्युत व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।

बिजली माँग में वृद्धि बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार 12 जून को जिले की मांग 764 मेगावाट थी, लेकिन अगले दिन यह घटकर 585 मेगावाट रह गई। इसके बाद मांग में लगातार तेजी दर्ज की गई। 14 जून को 647 मेगावाट, 15 जून को 702 मेगावाट, 16 जून को 731 मेगावाट, 17 जून को 760 मेगावाट और 18 जून को 837 मेगावाट बिजली की मांग रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा उछाल 15 जून के बाद देखने को मिला। मात्र चार दिनों में मांग 702 मेगावाट से बढ़कर 943 मे...