लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में पिछले दो हफ्तों के भीतर मौसम के बदलते मिजाज और तापमान में आई गिरावट का सीधा असर बिजली की खपत पर देखने को मिला है। मात्र 13 दिनों के अंतराल में शहर की बिजली की मांग में 620.77 मेगावाट की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जहां मई के मध्य में भीषण गर्मी के कारण बिजली का ढांचा चरमरा रहा था, वहीं महीने के अंत तक लोड कम होने से विभाग ने बड़ी राहत महसूस की है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी एवं उमस में बिजली कटौती से लोग परेशानलखनऊ में बिजली की खपत लखनऊ में 19 मई को बिजली की खपत अपने उच्चतम स्तर पर थी, जब लोड 1990.53 मेगावाट तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद उपभोग में उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हुआ। 27 मई तक लोड 1900 मेगावाट के ऊपर बना रहा, लेकिन 28 मई से इसमें निरंतर कमी आनी शुरू हुई। सबसे बड़ी गिरावट 31 मई ...