लखनऊ, सितम्बर 27 -- लगातार बारिश की वजह से पारे में आई गिरावट का असर बिजली की मांग पर भी दिखाई दे रहा है। बिजली की मांग में कमी की वजह से राज्य में 19 उत्पादन इकाइयां ठप कर दी गई हैं। इनकी कुल उत्पादन क्षमता 4281 मेगावॉट है।

बिजली की मांग में बदलाव इसी सितंबर में जब मौसम में उमस थी तब बिजली की अधिकतम 29,127 मेगावॉट तक पहुंच गई थी। इतनी मांग की आपूर्ति न होने की वजह से कई दिनों तक पावर कॉरपोरेशन को ग्रामीण इलाकों में आपात कटौती भी करनी पड़ी थी। हालांकि, अब स्थितियां बिल्कुल बदल गई हैं। लगातार हो रही बरसात की वजह से पारा गिरा है और एसी आदि का इस्तेमाल रुका है। इस समय बिजली की अधिकतम मांग 14,035 मेगावॉट दर्ज की गई है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली की मांग में आई गिरावट की एक वजह ब्रेकडाउन की संख्य...