लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजली की अधिकतम मांग का आंकड़ा रविवार को एक बार फिर 27 हजार मेगावॉट के पार हो गया। पिछले पांच दिनों में यह तीसरा मौका है, जब बिजली की इतनी मांग दर्ज की गई है। 27,272 मेगवॉट पहुंचने के साथ ही पहले ही बिजली की अधिकतम मांग बीते साल अप्रैल की अधिकतम मांग का आंकड़ा पार कर चुकी है। रविवार को 27001 मेगावॉट मांग दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम मांग के आंकड़ों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। जानकारों के मुताबिक न्यूनतम आंकड़े में लगातार इजाफे का मतलब साफ है कि गर्म मौसम की वजह से बिजली की मांग लगातार बनी हुई है। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज : चली पुरवैया तो सताने लगी उमस वाली गर्मी, लुढ़का पारा इस साल अप्रैल में न्यूनतम मांग 9 हजार मेगावॉट दर्ज की गई थी, जबकि रविवार को यह बढ़कर 22,239 मेगावॉट तक पहुंच गई। यह ...