प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बार-बार ट्रिपिंग और फाल्ट के चलते मंगलवार रात से बुधवार तक बिजली और पानी का संकट गहरा गया। मीरापुर और हर्षवर्धन नगर में रात भर ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे, वहीं सुबह बिजली न रहने से जलापूर्ति भी बाधित हो गई।हर्षवर्धन नगर में मंगलवार शाम से आधी रात तक ट्रिपिंग के कारण मिनी ट्यूबवेल नहीं चल सके, इसके बाद बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ककहरा घाट क्षेत्र में बिजली का तार टूटने से अचानक सप्लाई ठप हो गई। इसकी वजह से मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक पानी नहीं मिल सका। इसके बाद दोपहर में भी दो घंटे बिजली गुल रही। दरियाबाद के पीपल चौराहे से दरगाह रोड तक 11 केवी लाइन बदलने के लिए विभाग ने दोपहर में करीब दो घंटे का ब्लॉक लिया। इस दौरान अटाला और कल्याणी देवी फीडर की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.