सीतापुर, जून 15 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बांस बल्लियों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। बारिश के मौसम में बल्लियां सड़कर टूट जाती हैं। ऐसे में तीन दिनों से रुक रुक कर हो बारिश की वजह से दुर्गापुरवा फीडर के अंतर्गत आने वाली नई आबादी सरदार फॉर्म में कई बल्लियां टूट गई हैं। जिस वजह से दर्जनों बिजली के केबल जमीन पर गिरे पड़े हैं। जमीन पर पानी व कीचड़ होने और उसमें बिजली के केबल गिर जाने से हादसे की संभावना बनी हुई है। इस इलाके में सौ से ज्यादा घर बने हैं, जिनमें लगभग दो हजार की आबादी निवास करती है। शहर के लगभग एक दर्जन मोहल्लों का भी यही हाल है। यही नहीं बिजली के तार तो खुले हैं ही, बल्कि कई जगह साथ ही कई जगहों पर तो मकानों के छज्जे और कुंडों के जरिए काफी दूर तक कनेक्शन दिए गए हैं। शहर के मोहल्ला शेख सरायं, जनकपु...