बरेली, जून 4 -- बिजली की बढ़ाई दरों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कस्बा के सिंधौली चौराहा पर संगठन से जुड़े व्यापारियों की बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा बढ़ाई दरों के विरोध में व्यापार मंडल शीघ्र आंदोलन करेगा। मीरगंज में गुरुवार को हुई बैठक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अकरम खान ने कहा बिजली बिलों पर दस प्रतिशित बढ़ोत्तरी करने से बाजारों में जरूरी वस्तुएं 25 से 30 प्रतिशत मंहगी हो जायेंगी। गैस, डीजल, पेट्रोल के बाद बिजली की बढ़ती दरों के प्रभाव से कुटीर, घरेलू, छोटे व मध्यम वर्गीय उद्योग धंधे व व्यापार नष्ट हो जायेंगे। महंगाई पर रोक लगाने के लिए सरकार को बिजली की बड़ी हुई दरें तुरंत वापस लेनी चाहिए। बैठक में व्यापारियों ने एलएमवी-2 के कनेक्शन पर लगाया जा रहा मिनिमम चार्ज तुरंत समाप्त करने, नया कनेक्शन लेते समय स्...