सोनभद्र, जुलाई 3 -- अनपरा,संवाददाता।लगातार सातवें वर्ष बिजली की दरों में कोई वृद्धि न किए जाने के निर्णय का विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने स्वागत किया है। कहा है कि यह प्रदेश के विद्युत कर्मचारियों, अभियंताओं एवं अधिकारियों की अथक मेहनत, समर्पण और बेहतर कार्य संस्कृति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह भी पढ़ें- स्थिर दरों के खिलाफ अपटेल में दाखिल याचिका वापस ले सरकार : उपभोक्ता परिषदनिर्णय का सद्भाव संघर्ष समिति ने कहा कि नियामक आयोग ने स्वीकार किया है कि विद्युत वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तथा 11,602.24 करोड़ रुपये के नियामकीय सरप्लस के कारण वर्ष 2026-27 में बिजली की दरें बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं रही। प्रदेश में एटी एंड सी हानियों में लगातार कमी आई है, राजस्व संग्रह में सुधार हुआ है, उपभोक्ता सेवाओं ...