नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता स्वतंत्रता दिवस करीब आने के साथ राजधानी में पतंगबाजी होने लगी है। लेकिन बिजली की तारों के समीप मेटल कोटेड मांझे से पतंगबाजी खतरनाक हो सकती है। इसे लेकर बिजली कंपनियों बीएसईएस और टीपीडीडीएल ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह बिजली की तारों के पास ऐसे मांझो से पतंग न उड़ाएं। तारों के संपर्क में आते ही इनमें बिजली प्रवाहित होने लगती है। बिजली आपूर्ति में बाधा पहुंचाना और बिजली के उपकरणों को क्षतिग्रस्त करना कानूनन जुर्म है। इसके लिए इलेक्ट्रिसिटी ऐक्ट और दिल्ली पुलिस ऐक्ट के तहत सजा का प्रावधान है।

पतंगबाजी के दौरान सावधानियाँबिजली कंपनियों की तरफ से कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी के शौकीन बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों के आसपास पतंग न पड़ाएं। पतंग उड़ाने के लिए...