मेरठ, मई 6 -- परतापुर थाना क्षेत्र के कायस्थ गावड़ी गांव में बिजली की डोरी हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में पिता-पुत्र समेत कई लोग घायल हो गए। कायस्थ गावड़ी निवासी सुमित पुत्र बिजेंद्र ने परतापुर थाने पहुंच कर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसके पिता बिजेंद्र घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बड़े भाई राजू ने बिजली की डोरी हटाने को लेकर आपत्ति जताई, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर राजू ने अपने बेटे अनुज और विनीत, पत्नी गुड़िया, बेटी शिवानी तथा दामाद अमित को मौके पर बुला लिया।तहरीर के अनुसार, सभी आरोपी लाठी-डंडे और सरिया लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। हमले में बिजेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं रिंकू के सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं...