महोबा, मई 23 -- महोबा, संवाददाता। भीषण गर्मी में इन दिनों बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक लोग कटौती से हलाकान हो रहे है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि भारी भरकम बिल देने के बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों के दिन का चैन छीन लिया है। रात में कई बार बिजली गुल होने से लोग रात भर छत में टलकर रात काट रहे है। पर्याप्त नींद न होने से लोगों में तनाव बढ़ रहा है। शहर में पिछले तीन दिनों से रात में फाल्ट की समस्या से लोग परेशान है। यह भी पढ़ें- गर्मी में बिजली संकट गहराया, उपभोक्ताओं में रोष हमीरपुर चुंगी, चरखारी बाईपास, जारीगंज, ऊदलचौक आदि में फेस गायब होने से रात में लोग परेशान हो रहे है। लोगों का कहना है कि गर्मी में निर्बाध आपूर्ति के लिए विभाग के पास कोई कार्ययोजना...