बेगुसराय, मार्च 27 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के नारायणपीपर पंचायत अंतर्गत सिरहिया बहियार में गुरुवार की शाम अचानक विद्युत पोल से निकली चिनगारी से गेहूं खेत में आग लग गयी। अगलगी में स्थानीय किसान फेकन पोद्दार व संतोष पोद्दार के पांच कट्ठा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मुखिया प्रतिनिधि निगम कुमार ने बताया कि बहियार में हाईटेंशन विद्युत तार खेतों के ऊपर से गुजर रहा है। इसके कारण गर्मी में शार्ट सर्किट से आए दिन किसानों की फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि उक्त अगलगी की घटना भी शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी की वजह से ही हुई है। इस बावत उन्होनें बिजली अधकारियों व अंचल प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रभारी सीओ पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि पीड़ित किसान अंचल कार्यालय में आवेदन दें। ज...