अमरोहा, अप्रैल 26 -- ​सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर तरारा में गांव के बाहर ग्राम समाज में रखे बोंगे-बिटौरों में शनिवार दोपहर तेज हवा के दौरान उच्च शक्ति लाइन के तारों से उठी चिंगारी से आग लग गई। आग से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आग लगने से गांव निवासी सोमपाल का एक बोंगा व एक बिटौरा, राजवती के दो बिटौरा, छत्रपाल का एक बोंगा, उदल का एक बिटौरा व दो बोंगे और सूखा का एक बिटौरा आग की भेंट चढ़ गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य बोंगे-बिटौरे आग की चपेट में आने से बच गए। यह भी पढ़ें- खलिहान में आग लगने से नेबारी का पुंज जलकर हुआ खाक पीड़ित किसानों ने बताया कि आग की वजह से उनका हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। राजस्व वि...