बिजली की चिंगारी से पंचायत भवन में लगी आग
बदायूं, जून 18 -- आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी स्थित पंचायत भवन में बुधवार सुबह बिजली की चिंगारी से आग लग गई। आग लगने से पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर, वाई-फाई उपकरण, बिजली स्टार्टर, यूपीएस और बिजली के तार जलकर राख हो गए। वहीं एक बैटरी भी फट गई। हालांकि कंप्यूटर कक्ष से अलग रखा प्रिंटर सुरक्षित बच गया। घटना के समय भवन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पंचायत भवन से धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान ज्योति के पिता रामकुमार, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक ध्रुव कुमार सिंह और संबंधित सफाई कर्मचारी को दी। सूचना मिलते ही सभी मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पंचायत भवन में रखा सरकारी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.