सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- लंभुआ। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर जाटूपुर गांव में नूरजहां तथा शहाबुद्दीन के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में बिजली के दो तार के टकराने से चिंगारी निकली और फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन खेत के ऊपर से गई हुई है और उसका तार काफी नीचे तक लटक रहा है। शिकायत के बावजूद विभाग ने जर्जर एवं लटकते हुए तारों की मरम्मत नहीं कराई। इससे हवा चलने पर तार आपस में टकरा गए और तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लगने से फसल जलकर राख हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...