कटिहार, मार्च 12 -- मनिहारी नि स बिजली मिस्री के लापरवाही से एक युवक बिजली के चपेट में आकर झुलस गया तथा मूर्छित होकर गया पोल से नीचे गिर गया है। घटना मंगलबार रात की है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने कटिहार रेफर कर दिया है। युवक की माता फुलकुमारी पति संजय साह ने बताया कि केवाला दोगच्छी के बिजली मिस्री बीरबल ने इनके पुत्र रोहित को जबरन बिजली ठीक करने के नाम पर बाघमारा ले गया। वहां वगैर बिजली कट किये 11 हजार केवीए के पोल पर चढ़ा दिया। जैसे ही वह पोल पर चढ़ा बिजली का करंट लग गया। करंट लगते ही वह झुलस गया तथा पोल से नीचे गिर गया । घटना के बाद बीरबल मिस्री उसे छोड़कर भाग गया। घायल युवक के माता ने प्रशासन से इंसाफ का गुहार लगाया है ।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.