चतरा, अप्रैल 28 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव के एक मजदूर की मौत उत्तर प्रदेश के जीतपुरा गांव में सोमवार को करंट लगने से हो गई। मृतक मजदूर कुलेश्वर भुइया का 35 वर्षीय पुत्र वकील भुइया है। उत्तर प्रदेश के जीतपुरा गांव के एक किसान के घर में रहकर मजदूर वकील भुइया खेती-बाड़ी का काम करता था। सोमवार को ट्यूबवेल से खेती का पटवन करने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मजदूर के साथ काम करने वाले उसके साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उत्तर प्रदेश के जीतपुरा गांव पहुंचे और मंगलवार को शव को लेकर गांव पहुंचे। यह भी पढ़ें- सनाठी चौर में करंट लगने से मजदूर की मौत, फोरलेन जाम शव के गांव आते ही परिजनों के करून चित्कार से पूरा माहौल गमगीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.