चतरा, मार्च 17 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंझगांवा पंचायत अंतर्गत महेशा गांव में रविवार की रात करंट की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक और उसका मवेशी की मौत हो गई। मृतक की पहचान ललन यादव के इकलौते पुत्र अभिषेक यादव के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के बिजली के पोल से तार खींचा गया था। यह तार पास के खेत में घेराबंदी के लिए लगाए गए कटीले तारों के संपर्क में आ गया, जिससे पूरे तार में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने लगा। अभिषेक यादव रविवार की लगभग आठ बजे रात्री को अपने मवेशी को लेकर उसी रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका और उसके मवेशी का संपर्क कटीले तार से हो गया। करंट इतना जोरदार था कि अभिषेक और मवेशी दोनों की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। अ...