गंगापार, मार्च 20 -- शंकरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए और बीच-बीच में तेज बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होती रही। अचानक बदले मौसम से क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से हो रही बारिश के कारण बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम नजर आई। कई स्थानों पर कच्चे रास्तों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं किसानों के लिए यह बारिश कुछ हद तक फायदेमंद मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को लाभ मिलेगा। हालांकि जिन किसानों की गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार है, उन्हें अधिक बारिश होने पर नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। मौसम के अचानक बदले मिजाज से क्षेत्र का तापमान भी कुछ कम हुआ है और लोगों को भीषण गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.