गोपालगंज, अप्रैल 22 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी और लू में पिछले महीने की तुलना में बिजली की खपत करीब डेढ़ गुना अधिक हो गई है। जिससे लाइन में फ्यूज उड़ने, लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। बिजली कंपनी के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह तक जिले की मांग 105 से 115 मेगावाट के बीच थी। लेकिन, पिछले चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण यह बढ़कर 150 से 160 मेगावाट तक पहुंच गई है। बढ़ते लोड के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ गया है। जिससे फ्यूज कॉल की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- अगले माह से 24 घंटे बिजली आपूर्ति हालांकि बिजली कंपनी का दावा है कि फ्यूज कॉल या लोकल फाल्ट को आधे घंटे के भीतर ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाती है। लेकिन, कई जगहों पर उपभोक्ताओं को घंटों बिजली आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.