बरेली, जून 24 -- बरेली। गांव बलीपुर अहमदपुर निवासी माखन पुत्र रोशन लाल का 21 जून की रात करीब 11 बजे पड़ोसी नन्हें और वीरेंद्र के बीच बिजली की केबल को लेकर कहासुनी हो रही थी। विरोध करने पर वीरेंद्र और नन्हें ने माखन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने माखन के बहनोई राजेंद्र और बहन सुशीला पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में तीनों के शरीर पर चोटें आईं। बिथरी चैनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दंपति समेत तीन घायल,रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...