कन्नौज, दिसम्बर 19 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में बिजली की आपूर्ती में होते वाली भारी कटौती से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक उपभोक्ता को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अण्डर ग्राउंड लाइन में आए दिन फाल्ट होने से कई-कई घंटो बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान हैं। कस्बे में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बीते सपा सरकार में बिजली के तार को अंडर ग्राउंड बिछाकर विद्युत आपूर्ती की गई थी। जिससे आंधी तूफान आने पर भी बिजली की आपूर्ती व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद अंडर ग्राउंड की व्यवस्था चरमरा गई। आए दिन बिजली के फाल्ट हो जाने से कई-कई घंटे विद्युत आपूर्ती नहीं हो पा रही है। विद्युत की कटौती से व्यापारी प्रतिष्ठान के उपभोक्ताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व...