आजमगढ़, जून 28 -- रानी की सराय। भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही, जर्जर तार और उपकरण बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलने के साथ नए फीडर लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Purnia News बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ताओं में रोषग्रामीणों की समस्या रानी की सराय बिजली उपकेंद्र के सोनवारा फीडर से करीब 20 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस फीडर पर क्षमता से कई गुना अधिक लोड है। जर्जर तार और उपकरणों के चलते आए दिन फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। वहीं, अत्यधिक लोड होने के चलते सप्ताह भर से सोनवारा फीडर से प्रतिदिन दर्जनों बार बिजली ट्रिप हो रही है। सोनवारा फीडर की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए फीडर लगाये जाने के लिए क्षेत्र के लोग काफी अर्से से ग्रामीण मांग कर ...