मेरठ, जून 23 -- शहर में फाल्ट एवं मरम्मत कार्यों के चलते लगातार गुल हो रही बिजली गर्मी में लोगों का पारा बढ़ा रही है। बिजली-पानी संकट को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान है। भीषण गर्मी के दौरान घंटों बिजली गुल रहने के कारण पानी की किल्लत बढ़ गई है और इन्वर्टर तक जवाब दे रहे हैं। बिजली-पानी संकट दिन का चैन एवं रात की नींद छीन रहा है। भीषण गर्मी के बीच ब्रह्मपुरी इलाके में बिजली कट लगने एवं बार-बार ट्रिपिंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह भी पढ़ें- पुरानी बस्ती में लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था इस इलाके में ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने, जर्जर तारों के टूटने और फॉल्ट की वजह से घंटों सप्लाई ठप हो जाती है।सोमवार को मंगलपांडेनगर समेत कई इलाकों में बिजली के कई क...