समस्तीपुर, जून 15 -- ताजपुर। ताजपुर एवं आसपास के ग्रामीण इलाके में रविवार की रात भीषण गर्मी के दौरान बिजली की आंख मिचौली से लोग काफी परेशान रहे। खासकर फतेहपुर, आधारपुर, मोतीपुर आदि जगहों के उपभोक्ताओं को ज्यादा ही परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत करते हुए फतेहपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली के अभाव में रतजगा कर पूरी रात गुजारनी पड़ी। रात में कई बार बिजली के आने जाने से घर के बुजुर्ग एवं बीमार लोगों को काफी दिक्कत हुई। उन्हें सांस की बेचैनी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से भीषण गर्मी को देखते हुए कम से कम रात में बिजली नहीं काटने और निर्बाध बिजली आपूर्ति करने की मांग की है। ताकि बिजली नहीं रहने पर घर के छोटे छोटे बच्चे के अलावे बीमार या बुजुर्ग को किसी अप्रत्याशित संकट या अनहोनी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हि...