समस्तीपुर, फरवरी 15 -- ताजपुर। ताजपुर एवं आसपास के गंगापुर पावर हाउस से जुड़े फतेहपुर, मोतीपुर, चकहैदर, चकमधौल, मौलानाचक आदि ग्रामीण इलाकों में इन दिनों बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। फतेहपुर के राजेश कुमार, दिलीप सिंह, चकहैदर के ओम प्रकाश ठाकुर, सुजीत कुमार, मौलानाचक के कमलेश कुमार आदि ने शिकायत करते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक पूरे छह घंटे बिजली गायब रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बिजली के बिना नल जल ठप हो जाने से घर की महिलाओं को खाना बनाने में पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। इस बाबत पूछे जाने पर विभाग कर्मी ने बताया कि ऊपर से ही तकनीकी कारणों से बिजली बाधित हो गई थी। पुन: बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...