मेरठ, मई 17 -- शहर में मरम्मत कार्य एवं फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में उपभोक्ता बिजली के साथ पानी संकट को लेकर भी परेशान है। शनिवार को बच्चा पार्क स्थित उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दिन में बिजली की खूब आंख मिचौली हुई। छीपी टैंक समेत कई इलाकों से उपभोक्ताओं की वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की शिकायतें भी हुई। शाम को एक घंटा से अधिक बिजली आपूर्ति गुल रही। इसके अलावा आंधी-बारिश से पिछले दो दिनों में 300 से अधिक खंभे और तार टूटने से प्रभावित बिजली आपूर्ति शनिवार को बिजली अफसरों, कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर कार्य करके सुचारू करा दिया। यह भी पढ़ें- बिजली की आंख मिचौली बढ़ा रही बेचैनी मेरठ और बागपत जिलों के करीब 15 नलकूप फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित थी। मुख्य अभियंता मेरठ जोन गुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को इन फीडरों को...