शामली, मई 27 -- चौसाना। क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज और अनियमित बिजली सप्लाई से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार रात टोडा बिजलीघर पर फूट पड़ा। सिंचाई संकट और खराब हो रही मोटरों से नाराज किसानों ने बिजलीघर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और सप्लाई व्यवस्था में बदलाव की मांग उठाई। किसानों का कहना था कि बिजली विभाग की अव्यवस्थित सप्लाई के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है और आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों ने मांग की कि दो फीडर रात में और एक फीडर दिन में चलाया जाए, जबकि अगले चक्र में दूसरे दो फीडरों को रात में सप्लाई दी जाए। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण, धरना किसानों के अनुसार इस व्यवस्था से सभी गांवों को बराबर बिजली मिल सकेगी और सिंचाई कार्य सुचारु रहेंगे।प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लो वोल्टे...