चंदौली, अप्रैल 26 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की अनियमित कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बीते रात शनिवार को बिजली की कटौती से अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी और उनकी नींद पूरी नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि रात में पांच मिनट बिजली देने के बाद दो घंटे तक कटौती की गई। यह सिलसिला पूरी रात जारी रहा। विद्युत विभाग गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करता है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार जमीनी हकीकत इससे इतर है। सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से सकलडीहा सेकेंड, नोनार, कुछमन, कमालपुर और चहनियां सहित कुल पांच फीडर जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- गुरुआ में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान, गर्मी में हाल बेहाल इन फीडरों से लाखों की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है, जो इस अघोषित कटौती से स...