गुड़गांव, जून 4 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिजली की अघोषित कटौती से सेक्टर-84 स्थित पीवोटल दीवान सोसाइटी के करीब 650 परिवार बेहद परेशान हैं। मामले में खास बात यह है कि डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में लोक परिवाद समिति में इस सोसाइटी में बिजली सप्लाई से जुड़ा मुद्दा उठ चुका है, जिसका अब तक समाधान नहीं हो सका है। करीब पांच साल से पीवोटल दीवान सोसाइटी विकसित है। इस सोसाइटी को 11केवी बिजली सप्लाई से कनेक्शन हैं। एक तो केबल की हालत खराब हो चुकी है और बिजली सप्लाई करीब छह किमी की दूरी से आती है। डीएचबीवीएन की तरफ से इस सोसाइटी को 33केवी बिजली कनेक्शन से जोड़ने के लिए बिल्डर से बैंक गारंटी वसूल कर ली है, लेकिन अब तक यह सेवाएं नहीं दी जा सकी हैं। आरोप है कि साल 2024 में इस मामले को आरडब्ल्यूए ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...