गौरीगंज, मई 30 -- अमेठी। जिले में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हैं। दिन और रात में कई बार की जा रही बिजली कटौती से लोगों की रात की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। छात्रों की पढ़ाई बाधित होने के साथ ही व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली कटौती से किसान धान की बेहन नहीं डाल पा रहे हैं। आए दिन तार टूटने और खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। शनिवार की सुबह कोहरा फीडर का तार टूट जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मरम्मत के बाद घंटों बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेनीपुर, गुंगवाछ, शुकुलपुर, खेरौना आदि विद्युत उपकेंद्रों के अंतर्गत लगे अधिकांश तार और खंभे तरह जर्जर हो चुके हैं। जरा सी हवा या बारिश में तार टूटकर गिर जाते हैं। बेनीपुर-गुंगवाछ विद्युत उपकेंद्र स...