मधेपुरा, दिसम्बर 17 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपट्टी वार्ड पांच में चोरी की बिजली क्वाईल कोर, चैनल व तेल बरामदगी मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया। बताया गया कि दोनों चोर एक कबाड़ की दुकान में पांच लाख का बिजली सामान बेचने पहंुचे थे। कबाड़ दुकानदार कुंदन कुमार ने इसकी सूचना विभाग के साथ सिंहेश्वर पुलिस को दी। कुन्दन ने कहा सुबह करीब चार बजे रुपेश कुमार और अमलेश कुमार के साथ एक अन्य व्यक्ति उसके यहां बिजली विभाग का अल्युमिनियम तार, चैनल कोर व तेल बेचने आया था। शिकायत करने की बात करने पर वे लोग समान छोड़कर भाग गए। बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने थाना को लिखित रूप से बताया की विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सिंहेश्वर में क्षेत्र भ्रमण के दौरान मानवबल इन्द्र कुमार चौधरी और आलोक कुमार ने पाया कि रामपट्टी वार्ड 5 व ...