बागपत, अप्रैल 7 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव में रास्ते के बीच में खड़े बिजली के पोल को हटाने गई बिजली विभाग की टीम के साथ ग्रामीणो ने अभद्रता की।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और कहां की मामला न्यायालय में विचाराधीन है। क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी शिवकुमार ने बिजली विभाग के आलाधिकारियों के यहां शिकायत की थी कि उनके घर के सामने बीच रास्ते में बिजली का पोल खड़ा है जिसकी वजह से उसको हर समस्या रहती है। जिसके बाद बिजली विभाग के निर्देश पर शिवकुमार ने बिजली के पोल को हटाने में आने वाले खर्च का इस्टीमेट भी जमा करा दिया।मंगलवार की शाम बिजली विभाग की टीम जेई रामनिवास के नेतृत्व में बिजली का पोल हटाने के लिये पहुँची तो दूसरे पक्ष ने जमकर हंगामा किया और बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता की।इसके बाद उन्होंने 112...